![]() |
fez |
मोरक्को का फेस शहर अपने आप में एक अलग ही दुनिया है। यह शहर जितना खूबसूरत हैं, उतना पुराना भी है। यहां की कुछ जगह आठवीं सदी की हैं। हालांकि मोरक्को में इसके अलावा भी घूमने के लिए बहुत कुछ है। ऐतिहासिक विरासत के मामले में भी यह कुछ कम नहीं हैं। यहां मरखेज, तांजा फेस और कासाब्लांका जैसे शहर ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि मोरक्को भी भारत कि तरह उत्सवों का देश हैं। यहां पुरे साल कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता रहता हैं। जब भी आप मोरक्को जाएं, तो इन जगहों पर जाना न भूलें।
मेकनेस:
![]() |
meknes |
एशिलाह:
![]() |
asilah |
हाई एटलस:
![]() |
high atlas |
उत्तरी अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला होने के कारण, हाई एटलस 'पहाड़ों के पहाड़' के नाम से लोकप्रिय है। यह जगह ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए काफी अच्छी है। खासकर बसंत से शरद ऋतू के बीच यहां ट्रैकिंग की शौकीनों की भीड़ लगी रहती है।
इसाओइरा:
![]() |
essaouira |

सहारा रेगिस्तान:
![]() |
sahara desert |
रबात:
![]() |
morocco-rabat-hassan-tower |
खान-पान
जहां भी आप घूमने के लिए जा रहे हैं, वहां की सभ्यता और संस्कृति के साथ आपको वहां के खान-पान के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इससे न सिर्फ आप वहां के लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठा पाएंगे, बल्कि आपको कई नई बातें सिखने को भी मिलेगी। पुरे देश में कहीं भी चले जाएं, तरह-तरह के मसलों की दुकानें आपको हर तरफ दिख जाएंगी। भारतीय पर्यटक यहां के खानपान को खूब पसंद करते हैं। इनमें कुछ तो भारतीय व्यंजनों जैसे ही हैं, जैसे-हलवा और कबाब। इसके अलावा, ग्रीन टी और मिंट को उबाल कर बनाया जाने वाला एक पेय भी खूब पसंद किया जाता है, जो स्वाद में बहुत हद तक भारतीय चाय जैसा ही होता है।
भारत से उड़ानें
अब सबसे पहला सवाल यह उठता है कि आखिर यहां कैसे पहुंचे, तो इसका सीधा-सा उत्तर है कि नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रिय हवाई अड्डे से मोरक्को कि राजधानी रताब के लिए नियमित उड़ानें हैं। ये उड़ानें आमतौर पर लंदन या पेरिस होकर जाती हैं। अब बात आती है घूमने की तो आपको बता दे कि यहां घूमने के लिए कई साधन हैं। आप चाहें तो बस सेवा का प्रयोग कर सकते हैं या फिर रेल या हवाई जहाज से भी सफर कर सकते हैं। मोरक्को के लगभग हर प्रमुख शहर में हवाई अड्डे हैं। वहां प्रायोजित टूर भी खूब होते हैं। रही बात यहां घूमने के लिए सबसे बढ़िया समय कि तो यह मार्च से मई के बीच होता है। इसके बाद फिर सितंबर से नवंबर के बीच घुमा जा सकता है। ये दोनों ऐसे समय हैं, जब यहां न तो बहुत गर्मी होती है और न ही सर्दी।
0 comments:
Post a comment