Monday, March 27, 2017

,

अजब हैं ये जगहें

marble caves chile
इस बार गर्मी की छुटिट्यों में क्यों न ऐसी जगह घूमने की योजना बनाएं, जो अपने आप में किसी अजूबे से कम न हों। आज भी दुनियाभर में तमाम ऐसी जगहें हैं, जो किसी स्वप्निल लोक से कम नहीं हैं। इन्हें देखकर दिल, दिमाग और निगाहें सब ठहर-सी जाती हैं, लेकिन कम लोगों को ही इन अजीबों-गरीब जगहों के बारे में पता है। आइए चलें कुछ ऐसी ही दुनिया की सैर पर...

मार्बल केव्स, चिली
यह चिली का एक ऐसी संगमरमरी गुफा हैं, जो शायद ही खिन और देखने को मिले। बताते है की छह हजार वर्षों की एक सतत प्राकृतिक प्रक्रिया के बाद यह गुफा अस्तित्व में आई। गुफा के संगमरमरी आभा तब और निखर आती है, जब इन पर केरा झील के नीले और हरे पानी का प्रतिबिंब पड़ता है। यह झील अर्जेटीना से लगी चिली सीमा पर स्थित है। हर साल बड़ी संख्या में सैलानी यहां इसकी कुदरती खूबसूरती का लुत्फ़ उठाने आते हैं।

लेक रेतबा, सेनेगल
lake retba, senegal
इस झील की खूबसूरती ऐसी है कि ने गहरा गुलाबी बना दिया हो। हकीकत यह है कि एक खास तरह के शैवाल के कारण इसका पानी इस देखता है। इस शैवाल को यहां डुनेलीला सेलिना कहते हैं, जिसमें से गुलाबी रंग निकलता है। यह झील करीब 10 फिट गहरी है। बताते हैं कि इन शैवालों में नमक के अंश भी पाए जाते हैं। इस पानी के लोग नमक के अवशेष इकट्ठा करते हैं।

एसबयर्गी कैनियन, आइसलैंड
Iceland-Asbyrgi-Canyon
इस घाटी को लेकर मान्यता है कि यहां के एक भगवान के घोड़े, का खुर जमीन पर पड़ने से घाटी अस्तित्व में आई। उतरी आइसलैंड में स्थित इस घाटी की 300 फिट लंबी चट्टाने दिखने में किसी अजूबे से कम नहीं लगते। वैज्ञानिकों का मानना है कि को दशकों कि ग्लेशियरिंग के कारण यह स्थान करीब दस हजार साल पहले एक घाटी के रूप में तब्दील हो गया। आज भी जब इसके ऊपरी चट्टानी सिरे को देखेंगें, तो यह घोड़े के खुर कि आकृति की घाटी दिखती है।

सलार दी यूयूनी, बोलिविया
salar de uyuni, bolivia
यह नमक का बहुत बड़ा क्षेत्र है। मान्यता है कि करीब 30 हजार साल पहले एक झील के सूख जाने के बाद यह पूरा एरिया नमक के अवशेषों में तब्दील हो गया। यह जगह विश्व का सबसे बड़ा भूभाग है, जहां इतना ज्यादा नमक पाया जाता है। हर साल करीब 25 हजार टन से अधिक नमक इस जगह पैदा होता है। यहना फ्लेमिंगो बड़ी संख्या में पाई जाती है। यहां पैलेशिया डी साल 16 कमरों का एक होटल है और पूरी तरह नमक के ब्लाक से बना है।

ट्रैवरटाइन पुल, तुर्की
travertine pools, turkey
लोगों का यह मानना है कि इस तालाब का पानी रोग हरने वाला है। इसमें ऐसा हीलिंग टच है कि इसमें नहाने से तन और मन दोनों को बड़ा सुकून मिलता है। इस तालाब में यह पानी करीब 17 भूमिगत गर्म पानी के स्रोतों से बहकर इसमें आता है। दूर से भी इस स्थल जा नजारा दिखने में बड़ा मनमोहक लगता है।
Share:

0 comments:

Post a Comment