Monday, November 13, 2017

,

"Peru" A Perfect Destination For Honeymoon

south america
peru
दक्षिण अमेरिका का देश पेरू न सिर्फ अपने अजूबे के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, बल्कि हनीमून के लिए भी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अगर हनीमून के लिए पेरू जाते है तो इन चीजों को मिस नहीं करना चाहिए...
 
पूरी दुनिया में पेरू माचू-पिच्चू और प्रसिद्ध इंका रोड प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इस देश में पर्यटकों के लिए प्राकृतिक खूबसूरती और साहसिक गतिविधियों का खजाना भी मौजूद है। अगर आप अपने सपनों का हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो यह बिल्कुल सही गंतव्य है। यहां आप समुद्र के सामने डिनर, प्रसिद्ध माचू-पिच्चू की सैर, टिटिकाका झील की ऊंचाई को निहारना और अमेजन नदी में नौकायान कभी भूल नहीं पाएंगे।

इक्विटोस


यह एक आदिवासी गांव है, जो अमेजन के जंगल का गेटवे है। यहां अपने पार्टनर के साथ अमेजन नदी में लग्जरी क्रूज की यात्रा बेहद शानदार साबित हो सकती है। घने जंगल के बीच घूमना, पक्षियों के मधुर गीत के साथ जागना, प्राकृतिक दुनिया की शांति के बीच हनीमून सपनों के जैसी यात्रा होगी। अमेजन नदी में क्रूज से यात्रा के दौरान प्राकृतिक नजारे का विहंगम दृश्य देखते ही बनता है। मन करे तो खुली हवाओं में आनंद उठाने के लिए ऊपरी डेक पर बने जालीदार झूले का आनंद भी उठा सकते हैं।
क्रूज पर स्वादिष्ट यूरोपीय व्यंजन के साथ स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं। अमेजन क्षेत्र में अपने पार्टनर के साथ यह बेहतरीन यात्रा साबित हो सकती है।

पियूरा

पेरू के उत्तरी हिस्से में स्थित पियूरा शहर अपने बीचेज के लिए प्रसिद्ध है। यहां के सफेद रेतीले बीच और फिजोरी-नीला समुद्र आपके हनीमून में चार चांद लगा देंगे। प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत इस शहर में पर्यटकों के ठहरने के लिए लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्थानीय व्यंजन का लुत्फ़ उठाने के साथ मनोरंजन के सभी साधन पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। यहना के मैनकोरा और विचाईटो में कपल्स के लिए बुटिक होटल्स हैं। खास बात यह है कि ये बुटिक होटल्स केवल कपल्स के लिए ही हैं। इनमें कपल्स के लिए स्पा, स्टीम रूम, मसाज के अलावा, लाउंज बार के पास पूल व निजी बालकनी और घुड़सवारी जैसी सुविधाएं भी होती हैं।

इका

peru
ica
बैलेस्टास द्वीप समूह पर जाने के लिए नाव की सेवा ले सकते हैं, जिससे पैराकास की समुद्री दुनिया को करीब से निहारने का मौका भी मिल जाएगा। अच्छी बात यह है कि आप सी-लॉयन के साथ खेल सकते हैं, उसके साथ-साथ तैराकी भी कर सकते हैं। सेहत ही, पेंग्विन और इस क्षेत्र में रहें वाले हजारों पक्षियों के साथ फोटोग्राफी का आनंद भी लिया जा सकता है। रहस्यमयी नैजका लाइन्स इस यात्रा का मुख्य आकर्षण है। यहां हजारों साल पहले विशाल रेत के टीलों पर उकेरी गई विशालकाय, अविस्मरणीय ज्यामितीय आकृतियां लोगों को खूब आकर्षित करती है। कुछ लोग इसे चंद्र कैलेंडर मानते हैं, जिसे प्राचीनकाल में पेरू निवासियों ने ही बनाया था।

अरेक्यूपा
यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो अरेक्यूपा आपके लिए बिल्कुल सही स्थान है। यहां पर आप कोल्का केनियन घूम सकते हैं। साथ ही, यह ट्रैकिंग पैराग्लाइडिंग और माउंटेन बाइकिंग के लिए बेहतरीन है। केनियन हॉट स्प्रिंग्स, इंका पुरातात्त्विक स्थलों और चबूतरों के लिए जाना जाता है, जो कि प्राचीनकाल में पेरू के निवासियों के प्रभाव का संकेत देते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती के बीच यहां पर अत्याधुनिक सुविधाओं वाले होटल्स भी मिल जाएंगे।

क्रूज शिप
अगर आप क्रूज पर अपना हनीमून प्लान करना चाहते हैं, तो इसके लिए पेरू उपयुक्त जगह है। यहां के लंबे समुद्रतट, गहरी-चौड़ी नदियां क्रूज टूरिज्म के लिए परफेक्ट है। देश के मुख्य पोर्ट इल केलाओ में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पेरू को देखने के साथ यहां के लोक-साहित्य और व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने के लिए आते हैं।
अमेजन नदी विश्व कि सबसे लंबी और सबसे चौड़ी नदी है। यहां जंगल का हर कोना आपको रोमांचित करेगा। ट्रैकिंग के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात, डोंगी यात्रा और तैरते होटल जैसी सुविधाएं आपके हनीमून को यादगार बना देंगी।



Share:

0 comments:

Post a Comment